Doordrishti News Logo

अवैध बजरी खनन में एस्कॉटिंग कार व दो डंपर पकड़े चार अभियुक्त गिरफ्तार

जोधपुर,अवैध बजरी खनन में एस्कॉटिंग कार व दो डंपर पकड़े चार अभियुक्त गिरफ्तार। कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाते हुए चार लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने एस्कॉटिंग करते कार और अवैध बजरी से भरे दो डंपर भी जब्त किए है। पकड़े गए लोगों को अग्रिम पड़ताल के साथ अनुसंधान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – जीनगर समाज का 42 वां प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन

लूणी थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि फींच,सतलाना,धुन्धाडा क्षेत्र में हो रहे अवैध बजरी खनन व परिवहन हलका गश्त,बदमाशों की निगरानी करते हुए हनुमान चौक फींच पहुंचे। तब धुन्धाडा की तरफ से एक स्विफ्ट कार व उसके पीछे दो डम्पर बजरी से भरे हुए आते दिखाई दिए। इस पर वाहनों को रुकवाया गया।

कार में दो व्यक्ति सवार थे जिनसे उनका नाम पता पूछा तब उन्होने अपना अपना नाम पता फारूक पुत्र जीनाराम निवासी दूदाबेरा बालेसर ग्रामीण व दिनेश परिहार पुत्र चुन्नी लाल माली निवासी तिलवारिया चौपासनी स्कूल के पास सीएचबी बताया। पूछताछ में बताया कि वे लोग बजरी से भरे डंपरों को एक्सकार्ट कर रहे हैं।

डंपर चालकों ने अपना नाम पता रामनिवास पुत्र बगडावतराम निवासी भीम सागर ओसियां और समीर पुत्र अनवर खां निवासी गुलिस्तान भादू मार्केट सीएचबी बताया। उनके पास में खनिज विभाग की रवन्ना रसीद भी नहीं थी। अवैध बजरी राह चलती जेसीबी से भाचरणा में स्थित बजरी स्टॉक से भरना बताया। पुलिस की टीम में हैडकांस्टेबल गिरधारी सिंह, कांस्टेबल विकास,सुनील कुमार, रमेश आदि शामिल थे।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026