Doordrishti News Logo

पाक विस्थापित कॉलोनी में पेयजल पाइप लाइन कार्य का शिलान्यास

  • विधायक देवेंद्र जोशी की अनुशंसा पर हो रहा है कार्य
  • अंबेडकर नगर,कालिबेरी में 1.70 करोड़ रुपए की लागत से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पाक विस्थापित कॉलोनी में पेयजल पाइप लाइन कार्य का शिलान्यास।सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी के सतत प्रयासों और अनुशंसा के पर पाक विस्थापित बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ किया गया है। मूलभूत सुविधाएँ एवं विकास योजना के तहत कालिबेरी स्थित पाक विस्थापित कॉलोनी अंबेडकर नगर में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का आज विधिवत शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणाओं के अनुरूप जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED), जोधपुर द्वारा इस परियोजना को लागू किया जा रहा है।क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को स्वच्छ पेयजल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस महत्त्वपूर्ण परियोजना पर ₹1.70 करोड़ की लागत आएगी।

शब्द-ए-सफर का तीसरा ओपन माईक कार्यक्रम सम्पन्न

इस कार्य के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के निवासियों को वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या से राहत मिलेगी तथा जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा। विधायक देवेंद्र जोशी ने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि मिलकर विस्थापित समुदायों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।