Doordrishti News Logo

जोधपुर, कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में एक महिला से दुष्कर्म का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। उसने झालामंड गांव के एक पूर्व सरपंच पर इसका आरोप लगाया है। उसके बेटे पर भी महिला ने आरोप लगाया है। जो दिवंगत है। जिला पश्चिम पुलिस ने बताया कि 40 साल की एक महिला ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पहचान झालामंड के पूर्व सरपंच पुत्र से थी। बाद में एक दिन उसके पुत्र ने दुष्कर्म किया था। वह उनके कार्यालय पर आती जाती थी। उसके पुत्र का कोरोना काल में निधन हो गया। फिर बाद में पूर्व सरपंच ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि इनके बीच पूर्व में लेन देन भी हो रखा है। महिला का आरोप है कि उसके गहने और रूपए भी पूर्व सरपंच ने हड़प लिए हैं। महिला शुक्रवार को थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता का आज मेडिकल करवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews