Doordrishti News Logo

सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती

भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई

जोधपुर,सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई की जयंती। सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह ‘सुशासन दिवस‘ के रूप पर मनाई।

इसे भी पढ़ें – रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी,चार की मौत 26 घायल

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के सानिध्य में भाजपा प्रधान कार्यालय को फूलों से सजाया गया। लाल कारपेट बिठाकर अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर के आस-पास फूल सज्जा की गई। देश भक्ति गीत गाये गये।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,महापौर वनिता सेठ मौजूद थे। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने कहा कि वर्तमान की राजनीति में अटल जी के आदर्शों की महत्ती आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व आज भारतीय राजनीति में सुचिता, सौम्यता,सुशासन,सहनशीलता की अवधारणा है। अटलजी एक कुशल नेता,संवेदनशील कवि,सजग देश भक्त और साधारण व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी कविता ‘टूटे हुए सपनों की कौन सुने सिसकी,अन्तर की चीर व्यथा पलकों पर ठिठकी,हार नहीं मानूंगा,रार नहीं ठानूंगा,काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं ,गीत नया गाता हूं..कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य करती है।

सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने मां भारती की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। राष्ट्र की मजबूती के लिए वे अपने नाम की तरह अटल रहे और देश के विकास के लिए देशभर में भ्रमण किया। उनका व्यक्तित्व समुद्र की तरह गहरा और आकाश की तरह विशाल था।

अटल जी का वक्तव्य पक्ष ही नहीं विपक्ष भी गहनता से सुनता था क्योंकि वे तर्क संगत और प्रमाणिकता के आधार पर बोलते थे। अटल जी ने राष्ट्र को एक नई दिशा देने का कार्य किया। ऐसे में विरोधी भी उनका लौहा मानते थे। उन्होंने अपना ध्येय वाक्य सिर्फ ‘‘सुशासन‘‘ को बनाया। इस सुशासन के लिए उन्होंने दिन रात कार्य किया।

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा अटलजी की कविताओं में राजनीति ढूंढना और राजनीति में कविता ढूंढना,इसके सफल-असफल प्रयास आज तक लोग कर रहे हैं। अटलजी को तीन बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला और तीनों बार उन्होंने गुड गवर्नेंस को प्राथमिकता दी। देश के विकास की एक दीर्घकालीन सोच के साथ आगे बढ़े।

गांव को सड़कों से जोड़ना हो या रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का डेवलपमेंट, दोनों विषयों के अतिरिक्त समाज के सर्वहारा वर्ग के जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य किया।आज नरेंद्र मोदी अटलजी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उसका परिणाम हम सबको दिखाई देता है। भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने जयंती पर पुष्प अर्पित किये।

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed