Doordrishti News Logo

जोधपुर, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री, सूरसागर विधानसभा के पूर्व विधायक मोहन मेघवाल ने भारत निर्मित कोविड वैक्सिनेशन का टीका लगाया। भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा टीका लगाए जाने से प्रेरित होकर पूर्व मंत्री मेघवाल ने परिवार सहित डाऊकिया हाॅस्पीटल में टीका लगाया।

पूर्व मंत्री मेघवाल ने कहा कि पूर्णतया स्वदेशी एवं भारत के वैज्ञानिकों की मानव जीवन को समर्पित ऐतिहासिक देन होने से पूर्णतः सुरक्षित वैक्सीन है। यह उपलब्धि आत्मनिर्भार भारत के आभियान को गति देने वाला है। जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने बताया कि डाक्टर केआर डऊकिया की देखरेख में परिवार में 60 से ऊपर तक के सभी सदस्यों ने टीका लगाया माता छोटा देवी, बड़े भाई पार्षद लीलाधर मेघवाल, बड़ी बहिन चंदा ने भी टीका लगवा कर खुशी जाहिर की है और परिवार ने आम जन से अपील की सभी लोग ज्यादा से ज्यादा कोरोना का टीका लगाने के लिये आगे आएं।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026