Doordrishti News Logo

जोधपुर, हिन्दू सेवा मंडल जोधपुर द्वारा कोविड-19 को देखते हुए निरन्तर सेवा कार्य जारी है। राजस्थान राज्य मानवाविधकार आयोग के अध्यक्ष पूर्व जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास ने घण्टाघर स्थित हिन्दू सेवा मण्डल कार्यालय पहुंच कर सेवा कार्यों का अवलोकन किया और कोरोनाकाल में हिंदू सेवा मंडल द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की।

मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष

मण्डल के सचिव एवं कोविड-19 प्रभारी विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया कि इस मौके पर पूर्व जस्टिस व्यास ने बताया कि हिंदू सेवा मंडल की जो सेवाएं कोरोनाकाल में दी जा रही हैं वह अपने आप में एक अनुकरणीय उदाहरण है। इस मौके पर राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नाथू सिंह राठौड़ भी उपस्थित थे। उन्होंने अपने हाथों से जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर, भोजन के पैकट वितरित किए।

मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष

मंडल सचिव विष्णुचंद्र प्रजापत ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए हिंदू सेवा मंडल द्वारा 14 तरह की निशुल्क सेवाएं दी जा रही हैं जिसमें निःशुल्क दाह संस्कार, मास्क व सेनेटाइजर का वितरण, असहाय को भोजन की व्यवस्था, कोविड मृतकों के परिजनों के लिए पीपीई किट आदि उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों के लिए ऑक्सीमीटर की भी व्यवस्था मंडल द्वारा की जा रही है।

ये भी पढ़े – अन्तराष्ट्रीय समपार फाटक दिवस पर रेल फाटकों पर सुरक्षित संचालन की विशेष जांच होगी

मंडल द्वारा सिवांची गेट स्वर्गाश्रम में अस्थि बैंक भी शुरू किया गया है। इसमें सामान्य, कोविड ग्रस्त, लावारिश शवों की अस्थियों को सुरक्षित रखा जाएगा। मृतकों की अस्थियों के मोक्ष हेतु गंगा में विसर्जन करने में कोई असमर्थ है तो हिन्दू सेवा मण्डल के कार्यकर्ता उन अस्थियों को हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित कर मोक्ष प्रदान करेंगे। इस दौरान मण्डल के राकेश गौड़, ताराचंद शर्मा, गौरीशंकर गांधी, गोविन्द सिंह राठौड़, भैरूप्रकाश दाधीच, बीरमदेव आचार्य, नरेन्द्र गहलोत, पुखराज टाक, रामसा अरोड़ा, मदन सैन, यतिन्द्र प्रजापत, चान्दमल गौड़, श्याम मेहरा, महेन्द्र जोशी, गणेश सिंह भाटी, दिनेश टाक, भुरसा गौड़ आदि मौजूद थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026