बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार का निधन

  • दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस
  • 72 वर्ष के भाजपा नेता को गले का कैंसर था

नई दिल्ली,भाजपा के वरिष्ठ नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री 72 वर्षीय सुशील कुमार मोदी का सोमवार को नई दिल्ली में निधन हो गया है। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी गले में कैंसर से पीड़ित थे। एम्स दिल्ली में उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी व अलावा दो पुत्र हैं।

यह भी पढ़ें – झंवर थाने में पंजाब पुलिस के 12 जवानों पर प्राथमिकी दर्ज

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने साइट एक्स पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्य कर्ताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। अपने संगठन कौशल,प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्य मुख्य मंत्री नीतीश कुमार, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एमपी के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव,राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव सहित देश के सभी नेताओं ने शोक जताया।

यह भी पढ़ें – ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की दुकान पर हमला कर लूटपाट

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशील मोदी के निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि दशकों से मेरे मित्र और पार्टी में मूल्‍यवान सहयोगी रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्‍यंत दुख हुआ। बिहार में भाजपा के उत्‍थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्‍य योगदान रहा। उन्होंने आपातकाल का विरोध किया,छात्र राज‍नीति से अपनी पहचान बनाई। सुशील कुमार की पार्थिव देह विशेष विमान से मंगलवार सुबह पटना के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर लाया गया। राजकीय सम्मान से उनकी अंतेष्टि की जाएगी।

कैंसर से पीड़ित सुशील कुमार मोदी 6 माह से बीमार चल रहे थे। इसी कारण वे लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार भी नहीं कर पाए। उन्होंने 3 अप्रैल को कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी सार्वजनिक की थी। उन्होंने एक संदेश में बताया था कि था कि पिछले 6 माह से कैंसर से जूझ रहा हूं। अब समय है कि मैं लोगों को इसकी जानकारी दे दूं।

पिछले महीने ही उन्‍होंने राजनीति से संन्‍यास की घोषणा कर दी थी।उन्‍होंने कहा था कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबकुछ बता दिया है, इस बार मैं लोक सभा चुनावों में कुछ नहीं कर पाऊंगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के लिए जोधपुर की तीन अध्यापिकाओं का चयन

November 19, 2025

सरकार बनाने की बात करते थे दहाई के आंकड़े में भी नहीं पहुंच पाए-शेखावत

November 15, 2025

दिल्ली ब्लास्ट के पीछे की ताकत को बख्शा नहीं जाएगा-शेखावत

November 12, 2025

दहली दिल्ली 13 की मौत 24 घायल कई की हालत गंभीर

November 11, 2025

सूरसागर विधानसभा में मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्यशाला सम्पन्न

November 10, 2025

प्रधानमंत्री आज उत्तरखंड में राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे

November 9, 2025

धूमधाम से हुआ सांसद खेल महोत्सव का आगाज़

November 7, 2025

आसाराम को राजस्थान के बाद गुजरात हाईकोर्ट से भी जमानत

November 7, 2025