Doordrishti News Logo

पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जोधपुर आईं,शोक संवेदना प्रकट की

जोधपुर,पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जोधपुर आईं,शोक संवेदना प्रकट की। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे बुधवार को हवाई मार्ग से जोधपुर पहुंची। जहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा की अगुवानी में कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।

यह भी पढ़ें – विकसित राष्ट्र के स्वप्न को साकार करने के लिए मातृशक्ति का सशक्तिकरण जरूरी-पटेल

इसके पश्चात राजे जालोरी गेट स्थित सूरसागर की पूर्व विधायिका स्व. सूर्यकान्ता व्यास के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,जीव जन्तु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई,उपेन्द्र दवे मौजूद थे।

इसके पश्चात हरीओम नगर एक्सटेंशन हाउसिंग बोर्ड स्थित सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी के माताजी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। जहां पर उनके परिजन प्रेम जोशी,पुष्पकौर जोशी,अरूण जोशी ने मुलाकात की।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री जोगा राम पटेल,जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, शहर विधायक अतुल भंसाली,जिला महामंत्री डॉ करणीसिंह खींची, विजय राजोरिया,मनीष पुरोहित, संजय चंदीरमानी,महेन्द्र मेघवाल, जगदीश धाणदिया,भोपाल सिंह बड़ला,महेन्द्र छंगाणी,सुरेश जोशी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसके बाद भाजपा पार्षद सुरेश जोशी के माताजी के प्रथम पुण्य तिथि पर भी शोक संवेदना प्रकट करने के लिये उनके निवास पर गईं।

Related posts: