पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत पहुंचे जोधपुर

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे जोधपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार सुबह हवाई मार्ग से जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अगवानी की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी, आईदान राम सारण,सलीम खान, सोहनलाल जैसलमेरिया,हेमसिंह गहलोत, कांग्रेस नेता अनिल गौड़, मोहनलाल कटारा,महेंद्र बिश्नोई, हेमलता चौधरी कांग्रेस नेता उम्मेद सिंह,मनीषा पवार,नारायण सिंह डाबड़ी, राज गहलोत,नरेश जोशी, महेंद्र माथुर,किशना राम बिश्नोई और मनीष जैन ने स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को जोधपुर प्रवास पर रहेंगे

इस अवसर पर एयरपोर्ट में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कांग्रेस विधायकों को निलंबन करने पर विरोध जताया और विधानसभा का माहौल खराब करने का आरोप भी लगाया। गहलोत ने अभिव्यक्ति व्यक्त करने वालों को चुप करने की भाजपा की नई परंपरा बताई।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद राजस्थान में भी विधायकों को चुप करने की नई परंपरा है। नाम लिए बिना गहलोत ने मुख्यमंत्री पर लटके झटके का तंज कसा। बजट में जोधपुर को वंचित रखने पर गहलोत ने कहा कि हमारी घोषणाओं को भी पूरा नहीं किया जा रहा मैं खुद अब एक बार वापस जोधपुर आऊंगा खुद,एक-एक योजना का रिव्यू करूंगा।

दलितों पर अत्याचार को लेकर गहलोत ने कहा कि जोधपुर सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों में दलित अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। दलितों को घोड़े से उतरने की घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही है। इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बजट बहुत महत्वपूर्ण है,उस पर बहस होनी चाहिए आमजन के मुद्दे उठने चाहिए,विपक्ष अपनी बात कहेगा। सत्तापक्ष को सबको साथ लेकर चलना चाहिए। पिछले बजट घोषणा के कितने काम हुए कितने नहीं हुए इस पर एसेंबली में जबाव सवाल होने चाहिए। सदन चलाने की जिम्मेदारी सत्तापक्ष की है।

Related posts:

खुलासा: पारिवारिक कलह के चलते घर में चोरी की सूचना झूठी निकली

January 25, 2026

रेलवे वर्कशॉप फुटबॉल में आरबी मैड्रिड चैंपियन

January 25, 2026

कार से उतर कर भागने वाला एक शख्स दस्तयाब

January 25, 2026

रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार

January 25, 2026

दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रगीत का 150वां वर्ष

January 25, 2026

सरकारी विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-पटेल

January 24, 2026

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, माइनिंग एक्ट में केस दर्ज

January 24, 2026

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

January 24, 2026

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

January 24, 2026