Doordrishti News Logo

जयपुर, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए करीब 7 करोड़ वैक्सीन की आवश्यकता है। केंद्र सरकार से वैक्सीन मिलने के साथ ही प्रदेश में वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या करीब 3.25 करोड़ है। पहला और दूसरा दोनों डोज और वेस्टेज को मिलाएं तो करीब 7 करोड़ वैक्सीन की डोज की राजस्थान को जरूरत रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अगर समय रहते वैक्सीन मिल जाएगी तो प्रधानमंत्री की मंशा के अनुसार राज्य की युवा पीढ़ी को वैक्सीन लगा कर सुरक्षित करने को तैयार हैं।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि विभाग के अधिकारियों ने सीरम इंस्टीटृयूट के अधिकारियों से बात कर 3 करोड़ 75 लाख डोजेज बुक करने का ऑर्डर दिया था लेकिन वहां के अधिकारियों ने बताया कि 15 मई तक केंद्र सरकार द्वारा दिए गए ऑर्डर की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को वैक्सीन मिल जाएगी तो राज्य की सबसे बड़ी आबादी को समय रहते वैक्सीनेट किया जा सकेगा।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश को केंद्र सरकार से अब तक 1 करोड़ 38 लाख 57 हजार 360 वैक्सीन की डोज प्राप्त हुई हैं, जिनमें से विभाग ने एक करोड़ 36 लाख 180 वैक्सीन जिलों में पहुंचा दी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास स्टोरेज की क्षमता ठीक है और कोल्ड चेन भी 2444 की संख्या में विकसित किए जा चुके हैं और मैनपावर भी र्प्याप्त है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों विभाग ने 5 लाख 80 हजार वैक्सीन एक दिन में लगाए थे। वर्तमान में 7 लाख इंजेक्शन प्रतिदिन लगाने का तंत्र विकसित किया जा चुका है, जिसे और भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 45 से अधिक उम्र के लोग करीब 2 करोड़ 9 लाख हैं। इनमें से भी कई लोगों को दूसरा डोज लगाना बाकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 27 अप्रेल तक 1 करोड़ 26 लाख 53 हजार 991 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। प्रदेश के स्टोरेज में अब वैक्सीन नहीं बची हैं।

ये भी पढ़े :- जागरूक जोधाणा अभियान में प्लाज्मा डोनेशन की मुहिम शुरू

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026