Doordrishti News Logo

दूसरे समाज में शादी करने पर परिवार समाज से बहिष्कृत एक लाख का दण्ड लगाया

जोधपुर,दूसरे समाज में शादी करने पर परिवार समाज से बहिष्कृत एक लाख का दण्ड लगाया। शहर के सोजती गेट के अंदर रहने वाले एक परिवार को समाज से बहिष्कृत कर एक लाख का अर्थ दण्ड लगाया गया। पीडि़त ने अपने दो पुत्रों की शादी अन्य समाज में किए जाने पर समाज के लोगों ने उसे बहिष्कृत कर दिया। पीडि़त ने सदर बाजार थाने में नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

इसे भी पढ़ें – दूसरे समाज में शादी करने पर परिवार समाज से बहिष्कृत एक   लाख का दण्ड लगाया

सोजती गेट के अंदर रहने वाले हबीबुर्रहमान पुत्र मोहम्मद हसन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पुत्रों की शादी समाज में नहीं होने पर वर्ष 2017 में अन्य समाज में करवाई गई। इस पर उसके समाज के तत्कालीन सदर कबीर अहमद,अब्दुल रहीम, मोहम्मद आमिन ने मिलकर उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया।

वर्ष 2019 में उसे बुलाकर पुत्रों की शादी दूसरे समाज में किए जाने पर 50-50 हजार यानी एक लाख का अर्थ दण्ड भरने को कहा गया। उसके मना किए जाने पर उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार इस साल 26 अक्टूबर को समाज के सामूहिक विवाह समारोह में भी उसे नहीं बुलाया गया। इसकी शिकायत किए जाने पर अर्थ दण्ड भरने को कहा गया। सदर बाजार पुलिस ने उक्त नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। मामला कोर्ट से मिले इस्तगासे पर दर्ज किया गया है।

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026