जोधपुर। निकटवर्ती लूणी तहसील के पीपरली गांव में एक महिला फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई। तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। मृतका के भाई की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। शादी को आठ साल से ज्यादा समय हुआ था और एक बच्ची बताई जाती है। संदेह है कि पुरानी पड़ी नमकीन सेवें खाने से उसकी तबीयत बिगड़ी थी। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया। लूणी थाना अधिकारी सीताराम ने बताया कि शेरगढ़ स्थित रतनगढ़ गुमानसिंहपुरा निवासी नैनसिंह पुत्र इन्द्रसिंह ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमेंबताया कि उसकी बहन 27 साल की चांदकंवर की शादी करीबन आठ साल पहले पीपरली निवासी त्रिभुवन के साथ हुई थी। उसके एक बच्ची भी है। 14 दिसम्बर को उसकी बहन ने घर में रखी पुरानी नमकीन सेवों का सेवन कर लिया था। इस पर तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि मृतका भाई साथ ही रहता है और पढ़ाई करता है। किसी प्रकार का शक  नही किया गया है। संभवत: फू ड पॉयजिन से उसकी मौत हुई है। शव को कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया गया।