Doordrishti News Logo

जोधपुर-15 मई से 30 जून तक हांगे फॉलो-अप कैम्प्स

प्रशासन गांवों के संग अभियान

जोधपुर,जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 के अन्तर्गत आगामी 15 मई से 30 जून तक फॉलो-अप कैम्प्स आयोजित होंगे।

लम्बित प्रकरण होंगे पूरे, वंचितों को मिलेगा पुनः अवसर

जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों पर हो रहे इन फॉलो-अप कैम्प्स में राजस्व, पंचायतीराज एवं अन्य विभागों के लम्बित प्रकरणों को पूर्ण किया जायेगा तथा पूर्व में अभियान से वंचित रहे ग्रामीणों के कार्य किये जाएंगे।

सभी पंचायत समितियों में एक साथ होंगे यह कैम्प्स

उन्होंने बताया कि इस अवधि में जिले में एक साथ सभी पंचायत समितियों में फॉलो-अप कैम्प्स का आयोजन होगा। इनमें समस्त उपखण्ड अधिकारी अपने संबंधित उपखण्ड क्षेत्र की पंचायत समितियों के प्रभारी अधिकारी रहेंगे।

कैम्प कैलेण्डर की प्रविष्टि ई-पंचायत पोर्टल पर होगी दर्ज

उन्होंने बताया कि समस्त प्रभारी अधिकारी फॉलो-अप कैम्प्स का कार्यक्रम निर्धारित कर कैम्प कैलेण्डर की प्रविष्टि ई-पंचायत पोर्टल पर दर्ज करवाने के लिए अपनी एसएसओ आईडी मैप करवाया जाना सुनिश्चित करवायेंगे।

निःशक्तजनों/दिव्यांगों को मिल सकेंगे प्रमाण पत्र

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति स्तर पर फॉलो-अप कैम्प्स में निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सभी प्रभारियों को आवश्यक चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि यदि मेडिकल बोर्ड बनाये जाने के लिए चिकित्सक उपलब्ध हैं तो एक दिन में 2 पंचायत समितियों पर फॉलो-अप कैम्प्स रखे जा सकते हैं। उन्होने प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिविरों के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और चिकित्सा विभाग पारस्परिक समन्वय स्थापित कर सभी पात्र निःशक्तजनों/दिव्यांगों को आवश्यक दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया जाना सुनिश्चित करवायेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026