बर्फीली हवाओं से छूटी धूजणी छाया रहा कोहरा

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। बर्फीली हवाओं से छूटी धूजणी छाया रहा कोहरा। शहर में सोमवार को दिनभर बर्फीली हवाओं का कहर रहा। यहां सुबह से ही मौसम में ठंड का असर देखा गया। सुबह शहर की सडक़ों पर कोहरा छाया रहा। इसके बाद दिनभर ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान भी लुढक़ गया। शहर में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें – एयरफोर्स हैलीकाप्टर यूनिट के मास्टर वारंट अफसर के क्वार्टर के ताले टूटे

पश्चिमी राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदले मौसम ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले दो दिन से शहर में सुबह और शाम के पारे में भी गिरावट नजर आई है। सुबह दस बजे तक की बात की जाए तो बादल छाए रहने और कोहरे की वजह से धूप भी नहीं निकली। इसके चलते भी ठंड का असर काफी बढ़ गया। लोग सर्दी से बचने के लिए तरह- तरह के जतन करते हुए नजर आए।

शहर की सडक़ों पर ठंड के चलते आम जनजीवन खासा प्रभावित रहा। तीखी ठंड के कारण हाथ और पैरों की अंगुलियों में गलन शुरू हो गई। बर्फीली हवा शरीर को बेधकर नश्तर सी चुभ रही थी। तेज बर्फीली हवाएं सर्दी को और तीव्र बना रही थी। हवा की गति 15-20 किमी प्रति घंटे के बीच थी। तेज हवा के साथ नमी सौ प्रतिशत होने से ठंड का अहसास अधिक हो रहा था।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026