Doordrishti News Logo

नेपाल में बाढ़ की तबाही,204 की मौत

  • राहत और बचाव कार्य जारी
  • 49 लोग लापता,तलाश जारी
  • भूस्खलन में कई दबे होने की आशंका

काठमाडू,नेपाल में बाढ़ की तबाही, 204 की मौत। नेपाल में हो रही भारी बारिश से बाढ़ आ गई। जिससे कई जगह भूस्खलन हो गया। यहां भीषण बारिश ने तबाही मचा दी है।बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 204 हो गई। अभी यह आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। 49 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – मेहरानगढ़ दुखांतिका के 216 दिवंगतों को श्रद्धांजलि आज

बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। भूस्खलन से कई क्षेत्रों में शवों को निकालने का काम चल रहा है। सरकार के रेस्क्यू दल राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। नेपाल के पूर्वी और मध्य क्षेत्र के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सैकड़ों घर और पुल बह गए तथा कई राजमार्ग बंद हो गए हैं।

स्थानीय नदी बागमती का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण भीषण वर्षा हो रही है। बेघर लोगों के लिए अस्थाई आवास उपलब्ध करवाना तथा बंद पड़े सड़कों को खुलवाना नेपाल सरकार की प्राथमिकता है।

Related posts: