Doordrishti News Logo

पांच हजार का इनामी सिणधरी में पकड़ा गया

डीएसटी एवं शास्त्रीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जोधपुर,कमिश्ररेट की डीएसटी पश्चिम एवं शास्त्री नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल है। डीएसटी और शास्त्री नगर पुलिस ने सूचना के आधार पर बाड़मेर जिले के सिणधरी क्षेत्र से पकड़ा। आरोपी पुलिस थाना बालोतरा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट 2017 के मामले में फरार चल रहा था।

थाना अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया जनवरी 2022 में खेमे का कुआ क्षेत्र में हनुमान राम जाट के मकान में चोरी की वारदात हुई थी। मकान से कैश, जेवरात और 25 कारतूस चोरी हुए थे। मामले में पुलिस ने ओमाराम सुथार और विष्णु गिरी को गिरफ्तार किया था। ओमाराम पैरोल से फरार चल रहा था। उसे राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।

ये भी पढ़ें- एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहा आरोपी छह माह बाद गिरफ्तार

पूछताछ में उन्होंने 25 कारतूस अजीत कड़वासरा गांव चोंचवा, सायला जिला जालोर को देना बताया था। इस पर डीएसटी वेस्ट के मनोज कुमार और उनकी टीम के साथ शास्त्री नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार किया।

टॉप टेन में शामिल अपराधी

थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि अजीत कड़वासरा थाने के टॉप 10 और जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल था। इस पर डीसीपी वेस्ट ने 5 हजार का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, मारपीट,एनडीपीएस एक्ट,आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न संगीन धाराओं में 5 मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में डीएसटी हैड कांस्टेबल प्रेम,दिनेश, सुनील, सुरेश, बलवीर, फरसाराम व शास्त्री नगर थाने के एसआई प्रह्लाद राम, कांस्टेबल लाखाराम, दिनेश, सहीराम शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026