Doordrishti News Logo

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

-ग्रामीण डीएसटी ने किया नकबजनी गैंग का खुलासा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार। जोधपुर ग्रामीण की स्पेशल टीम ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए सरगना सहित पांच नकबजनों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने मारवाड़ क्षेत्र में दर्जनों वारदातें करना कबूल किया है। यह कार्रवाई शेरगढ़ पुलिस के साथ मिलकर की गई।

उप महानिरीक्षक पुलिस सह जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस थाना शेरगढ़ हल्का क्षैत्र के तेना गांव में बाछड़ा गैंग के चोरो द्वारा गत साल 18 अगस्त की रात्रि में रहवासी घर के ऊपर छत के दरवाजे की जाली तोड़कर अन्दर घुसकर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चुराने वाली अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह ‘बाछड़ा गैंग‘ के 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

यह है मामला :-
पुलिस अधीक्षक टोगस ने बताया कि नकबजनी की वारदात की गम्भीरता को देखते हुए वारदत का खुलासा करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के निर्देशन में व वृताधिकारी बालेसर राजेन्द्रसिंह के निकट सुपरविजन में प्रभारी डीएसटी श्रवणकुमार भंवरिया व निरीक्षक शेगरढ़ बुधाराम के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर नकबजनी की वारदातों का खुलाषा करने के निर्देष दिए गए।

जांच में पता लगा कि नकबजनी की वारदात में अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह ‘बाछड़ा गैंग‘ के सदस्यों का होना ज्ञात हुआ। 07 फरवरी 2026 को डीएसटी नागौर के कांस्टेबल नरसी किलक को उक्त गैंग की मूवंमेट निम्बाहेड़ा-चित्तोड़गढ की तरफ होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसपर पुलिस थाना निम्बाहेड़ा को सूचित किया गया। इस पुलिस की टीमों ने गैंग को दस्तयाब किया और पूछताछ में जुर्म करना स्वीकारा है। पिछले दो साल से गैंग मारवाड़ में चोरी की वारदातें करना बता रही है।

इन्हें किया गया गिरफ्तार :-
पुलिस ने अब मध्यप्रदेश के नीमच स्थित बरडिया निवासी नरेश आर्य, बाछड़़ा निवासी सुमित, सुनील, कारूलाल एवं शिशुपाल को गिरफ्तार किया है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार को जोधपुर आएंगे

February 11, 2026