Doordrishti News Logo

अवैध हथियारों के साथ पांच गिरफ्तार, चाकू तलवार बरामद

जोधपुर, कमिश्ररेट पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार चाकू और एक तलवार जब्त की गई।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि सबइंस्पेक्ट कैलाश पंचारिया ने भदवासिया पुल के नीचे चाकू लेकर घूम रहे मिरासी कॉलोनी पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले नसीरूद्दीन उर्फ नासिर पुत्र शेरू खां को गिरफ्तार किया। इसी तरह राजीव गांधी नगर पुलिस थाने के एसआई बगड़ाराम ने गणेश कॉलोनी सूरसागर निवासी मनीष पुत्र महेश वाल्मिकी को वैष्णो विहार एरिया से पकड़ा।

एएसआई पाबूदान सिंह ने फनवर्ल्ड के सामने चौपासनी रोड पर इंद्रा कॉलोनी नागौरी गेट निवासी सुनीलसिंह पुत्र भंवर सिंह को चाकू  सहित गिरफ्तार किया। जबकि एएसआई बिरदाराम ने शिवगौरी अपार्टमेंट के नजदीक गुजराती कॉलोनी प्रतापगनर निवासी संजय तेजी उर्फ सनी पुत्र किशोर तेजी से एक तलवार जब्त किया। इधर बोरानाडा पुलिस थाने के एएसआई लक्ष्मणसिंह ने पेप्सी तिराहा के समीप चौपासनी गांव गली नंबर 3 के रहने वाले जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश राव को चाकू सहित गिरफ्तार किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026