Doordrishti News Logo

एनसीसी कैम्प के चैथे दिन कैडेट्स ने सीखी फायरिंग पोजीशन

जोधपुर, जीत काॅलेज और महाराजा हनवंत काॅलेज जोधपुर चल रहे 3 राज गर्ल्स बटालियन के पाँच दिवसीय एनसीसी कैम्प के चौथे दिन कैडेट्स को हथियारों के प्रशिक्षण के साथ-साथ फायरिंग पोजिशन भी सिखाई गई।

कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल अभिषेक चतुर्वेदी ने कैडेट्स को बताया कि सकारात्मक सोच लक्ष्य को प्राप्त करने की पहली सीढ़ी है। उन्होंने कैडेट्स को टाइम मैनेजमेन्ट और मोटिवेशन का महत्व समझाया। डिप्टी कमाण्डेंट मेजर इन्दु मिश्रा ने कैडेट्स को एनसीसी संगठन के विषय में विस्तार से समझाया। सीनियर जीसीआई सुमन राठौड़ ने सांकेतिक भाषा का महत्व एवं विभिन्न संकेतों का अर्थ समझाया तथा डिग्री पढ़ना और मानचित्र में ग्रिड रेफ्रेन्स निकालने का प्रशिक्षण दिया।

इसके अलावा तेज चाल से चलना, सल्यूट पोजिशन, बगल शस्त्र और बाजू शस्त्र, डिस्टेन्स जजिंग, संचार के प्रकार और उनका महत्व, हाइजीन और सेनीटेशन, पर्सनालिटी डेवलपमेन्ट आदि गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर में एएनओ लेफ्टिनेन्ट कीर्ति माहेश्वरी, लेफ्टिनेन्ट हिना शर्मा, लेफ्टििनेन्ट नीतू शेखावत, लेफ्निेन्ट किरण सांखला, लेफ्टििनेन्ट गरिमा चैहान, लेफ्टििनेन्ट गिरधारीलाल, थर्ड आॅफिसर सुमेरा खान, जीसीआई दशरथ कंवर, सुबेदार सुधीर, नायब सुबेदार रामलाल हवलदार जब्बर सिंह, हवलदार बलबिन्दर, हवलदार देवेन्द्रसिंह, हवलदार सत्य प्रकाश, हवलदार आरके ठाकुर एवं हवलदार पंकज उपस्थित थे। शुक्रवार को कैम्प के अन्तिम दिन कैडेट्स को सलामी शस्त्र, कैमोफ्लेगिंग, गार्ड माउण्टिंग, प्राथमिक उपचार, मैप सेटिंग, लीडरशिप, फील्ड सिग्नल आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026