Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के शेरगढ़ तहसील क्षेत्र के केतूकलां गांव में एक कार में सवार होकर आए बदमाशों ने मकान पर फायरिंग की। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

घटना से गांव में दहशत बनी है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया गया। घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

firing-on-the-house-late-at-night-panic-spread-in-the-village

पुलिस ने बताया कि रात्रि को दस बजे के बाद ब्रेजा कार में सवार होकर आये दो बदमाशों ने केतू कला गांव में मोहनलाल सोनी और बुद्धाराम के मकान के बाहर खुलेआम फायरिंग करके दहशत फैलाई।

firing-on-the-house-late-at-night-panic-spread-in-the-village

घटना के बाद गांववासी एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर शेरगढ पुलिस भी मौके पर पहुंची और वहां लगे कैमरे में रिकार्ड हुई घटना की वारदात के बाद मौके से भागे हमलावरों की तलाश शुरू करने के साथ पकड़ऩे के लिये नाकेबंदी भी करवायी।

मोहनलाल सोनी का कहना है कि बदमाशों द्वारा पहले भी दहशत फैलाई गई थी। वे लूटपाट का इरादा रखते हैं। फिलहाल शेरगढ़ पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026