Doordrishti News Logo

दीपोत्सव पर अलसुबह तक जले पटाखे, सुबह की गोवर्धन पूजा

जोधपुर, दीपोत्सव का समापन शनिवार को भाईदूज पर्व के साथ होगा। शुक्रवार को गोरधन पूजा की गई। रातभर शहर में आतिशदीपोत्सव पर अलसुबह तक जले पटाखे, सुबह की गोवर्धन पूजाबाजी होती रही जो अलसुबह तक चलती रही। आतिशबाजी से शहर में काफी गूंज रही। दीपोत्सव पर रात को पूरा शहर रोशनी से नहा उठा तो बाद में लक्ष्मी पूजन कर लोगों ने जमकर पटाखें फोड़े।

दीपोत्सव पर अलसुबह तक जले पटाखे, सुबह की गोवर्धन पूजा

शहर में दीपोत्सव पर गुरूवार की रात को काफी गूंज सुनाई दी। अलसुबह तक लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। बाद में अलसुबह ही महिलाओं ने उठकर गोरधन पूजा की। घरों के बाहर गोबर का कंडा बनाकर भगवान विष्णु की पूजा की गई। फिर दिन चढऩे के साथ लोगबाग रिश्तेदारों, परिचितों के यहां पर रामाश्याम करने पहुंचे। एक दूसरे को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी। शनिवार को दीपोत्सव का समापन हो जाएगा। शनिवार को भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा। इस बार शहर में भाईदूज के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की जयंती भी मनाई जाएगी। मगर कोविड पालना के चलते इस बार शोभायात्र का आयोजन नहीं हो पाएगा।

कार्यालय में कल से लौटेगी रौनक

दो दिन तक दीपावली का अवकाश रहा। ऐसे में सोमवार को अब कार्यालय में रौनक लौट पाएगी। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में भी रौनक नजर आने लगेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: