Doordrishti News Logo

जोधपुर, जोधपुर डिस्कॉम के सरदारपुरा स्थित जीएसएस में शनिवार को आग लग गई। इससे सर्वर रूम पूरी तरह से जल गया। आग का फैलाव समय रहते रोक दिया गया। इस कारण रिकॉर्ड नष्ट होने से बच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकलों ने करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

जोधपुर डिस्कॉम सरदारपुरा जीएसएस

जीएसएस पर तैनात एईएन रमेश विश्नोई ने बताया कि सर्वर रूम में पीछे से धुआं निकलने पर हाथों हाथ बिजली बंद करवाकर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने तक धुएं का गुबार काफी बढ़ गया।

दमकलकर्मियों की टीम ने करीब आधे घंटे में आग का फैलाव पूरी तरह से रोक दिया और थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया। आग बुझने पर अंदर जाकर देखने पर पता चला कि सर्वर पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुका है।

प्लास्टिक की फॉल सिलिंग भी पूरी तरह से जल गई। कमरा धुएं के कारण पूरी तरह से काला हो गया। उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही कि पास के कमरों में रखा रिकॉर्ड जलने से बच गया। इससे काफी राहत मिली।

>>> अवैध खनन की रोकथाम के सार्थक प्रयास हों- सम्भागीय आयुक्त

Buy Best deals & save money everyday👆

Amazon

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026