Doordrishti News Logo

किराणा दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

जोधपुर, शहर के पांचचीं रोड स्थित पुराना कोहिनूर सिनेमा के सामने आज दोपहर में एक किराणा दुकान में आग लग गई। शास्त्रीनगर से पहुंची एक दमकल ने तत्काल आग पर काबू पाया। आग से हजारों का किराणा सामान जल गया। आग संभवत: दुकान में हुए शार्ट सर्किट से लगी थी। धुआं निकलने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल सूत्रों के अनुसार पांचवीं रोड पुराना कोहिनूर सिनेमा के सामने प्रदीप टेडर्स नाम से किराणा दुकान है।

किराणा दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

दोपहर तक दुकान बंद थी। इस बीच किसी राहगीर ने दुकान से धुआं निकलते देखा और दमकल विभाग को सूचना दी। इस पर शास्त्रीनगर फायर स्टेशन से एक गाड़ी को वहां रवाना किया गया। बाद में दुकानदार को बुलाकर दुकान खुलवाई गई। दुकान में काफी धुआं घुट गया था। दमकल कर्मियों ने कुछ देर बाद आग पर काबू पाया। दुकान में आग संभवत: शार्ट सर्किट से लगी थी और काफी किराणा सामान भी जल गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: