Doordrishti News Logo

तड़के घासमंडी में टोपियों की दुकान में लगी आग

  • जनहानि नहीं
  • फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक बढ़ी आग
  • स्कूटी जलकर नष्ट
  • दुकान के ऊपर चार मंजिला भवन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तड़के घासमंडी में टोपियों की दुकान में लगी आग। शहर के अंदरूनी क्षेत्र घासमंडी में बुधवार तडक़े सवा तीन बजे टोपियों की एक दुकान में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग काफी फैल गई। दुकान के ऊपर मालिक का खुद का मकान भी है जो तीन चार मंजिला है। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग संभवत : शार्ट सर्किट से लगी थी। आग से दुकान में रखी स्कूटी जलकर नष्ट हो गई।

सदर बाजार थानाधिकारी माणक राम ने बताया कि घासमंडी क्षेत्र में टोपियों की एक दुकान में आग लगी थी। उनकी रात्रिकालीन गश्त थी तब वे वहां से निकल रहे थे। कुछ लोगों का आना जाना भी हो रहा था। दुकान के शटर से धुुआं निकलते देख कर बाद में पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई, फिर फायर बिग्रेड को भी बुलाया गया।

भारत पाक सीमा के समानांतर दौड़ेगी रेल

थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि दुकान का शटर उठाने पर ज्यादा धुआं बाहर निकलने के साथ हवा में आग तेजी से फैल गई। मौके पर एक गाड़ी आई और आग को बुझाया गया। दुकान मालिक की एक स्कूटी भी दुकान के अंदर रखी हुई थी जो पूरी तरह जल गई। ऊपर तीन चार मंजिला भवन है परिवार के लोग यहीं पर रहते हैं। बाद में दुकान का मालिक भी नीचे आ गया था। थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है,आग भी संभवत: शार्ट सर्किट से लगी है। प्लास्टिक के कारण आग बुझाने में कुछ समय लगा था।

Related posts:

घायल को अस्पताल से मिली छुट्टी, गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया

March 19, 2026

जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन का संचालन

March 19, 2026

श्याम भक्तों ने किया 500 श्याम बाबा की मूर्तियों का श्रृंगार

March 19, 2026

राज्यपाल दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को जोधपुर आएंगे

March 19, 2026

आईटी एक्ट और मादक पदार्थ प्रकरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार

March 19, 2026

विवाद में पति ने पत्नी पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ,दोनों झुलसे

March 19, 2026

दो सूने घरों में आधी रात को घुसे नकबजन,लाखों का माल उड़ाया

March 19, 2026

जोधपुर केंद्रीय कारागार में एक घंटे की सर्च में मिला सिम कार्ड

March 19, 2026

गुढ़ाविश्रोईयां गांव में खरगोश व तीतर का शिकार,दंपती पर केस दर्ज

March 19, 2026