Doordrishti News Logo

झगड़ा कर रहे युवकों को शांतिभंग में पकड़ा

जोधपुर,झगड़ा कर रहे युवकों को शांतिभंग में पकड़ा। कमिश्ररेट पुलिस ने रविवार को अलग अलग स्थानों पर झगड़ा कर शांति भंग करने वाले आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया है। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने हलका क्षेत्र में राजीव गांधी कॉलोनी निवासी शोयब पुत्र शहजाद, सुंदर बालाजी मंदिर चौपासनी गांव निवासी शहबाज पुत्र नसीर और चौपासनी गांव निवासी रिंकू पुत्र भगवान सिंह कुशवाहा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें – मसूरिया नट बस्ती में दो परिवार में जमकर झगड़ा

इसी तरह कुड़ी भगतासनी ने थाना क्षेत्र में झगड़ा रहे नागौर जिले के पादूकलां निवासी रंजनी कुमार पुत्र प्रहलाद और बालकी नगर गुड़ा विश्नोईयान निवासी राजूराम विश्नोई, सूरसागर पुलिस ने रमजान मोहम्मद पुत्र मोहम्मद रफीक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। मंडोर पुलिस ने चाणक्य नगर गली नम्बर 1 निवासी श्यामलाल और उसके भाई मानाराम को गिरफ्तार किया। माता का थान पुलिस ने कीर्ति नगर हुडकों क्वार्टर निवासी कन्हैया लाल पुत्र भागचंद, महामंदिर पुलिस ने सुरेश पुत्र मोहनलाल कलाल को शांतिभंग में हिरासत में लिया। इसी प्रकार सांसी बस्ती निवासी अजय पुत्र पप्पूराम सांसी,रोहित पुत्र मोहनलाल सांसी और किशन पुत्र नन्दू सांसी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ सेइंस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: