भगवान गणपति को लगाया छप्पन भोग

  • भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
  • महिलाओं ने किया आकर्षक नृत्य
  • विसर्जन से पूर्व बाजेगाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी
  • शनिवार अपराह्न किया जाएगा विसर्जन

जोधपुर(डीडीन्यूज),भगवान गणपति को लगाया 56 भोग। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 20-E सेक्टर स्थित आदर्श नगर में गणपति विसर्जन की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणेश को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस आयोजन की विशेषता यह रही कि क्षेत्र की महिलाओं ने अपने घर पर अपने हाथों से विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर मंदिर में भगवान गणेश के समक्ष झांकी सजाई।

आदर्श नगर में श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे दस दिवसीय गणेश महोत्सव के तहत क्षेत्र के निवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नवें दिन त्रियोदशी पर शुक्रवार को गणेश जी के समक्ष छप्पन भोग श्रृंगार की झांकी सजाई गई। गजानंद का पूजन कर सामूहिक आरती की गई। जिसमें कॉलोनी के सभी महिला पुरुषों के साथ बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।

आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायिका मीरा झाला पार्टी की ओर से एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। गणपति,शिव शंकर,माता और कृष्ण के भजनों में क्षेत्र के लोग झूम उठे। महिलाओं ने भजनों पर आकर्षक नृत्य किया।सभी को प्रसाद वितरित किया गया। पूर्व में भजन पार्टी का माल्यार्पण और गणपति दुप्पटा पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के सभी लोगों,महिलाओं और बच्चों का विशेष सहयोग रहा।

उल्लेखनीय है कि आदर्श नगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की स्थापना की गई। प्रत्येक दिन सुबह शाम को आरती की गई। हर दिन की आरती अलग अलग परिवार की ओर से की गई। इसी कड़ी में त्रियोदशी पर शुक्रवार को भगवान गणेश को छप्पन भोग लगाया गया।

श्रीरिक्तेश्वर भैरूनाथ का हुआ तेलाभिषेक

10 दिन तक चले पूजा-अर्चना और सुबह शाम की नियमित आरती के बाद शनिवार को गणपति को विदाई दी जाएगी। शनिवार को अनंत चतुर्दशी महापर्व पर विसर्जन किया जाएगा। इसके तहत शनिवार 6 सितंबर को मंदिर प्रांगण में विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन का कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। क्षेत्र के सभी लोग मंदिर में एकत्रित हो कर भगवान गजानंद का पूजन कर आरती करेंगे। आरती के बाद आदर्श नगर में बाजे गाजे व गणपति के जयकारों के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मे कॉलोनी के निर्धारित मार्ग से होकर निकलेगी। विभिन्न स्थान पर घरों से शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

शोभायात्रा पुनः मंदिर पार्क में पहुंचेगी जहां पूजन कर विधिविधान से गणपति को विदाई दी जाएगी। विसर्जन के बाद मंदिर में पूजन और आरती कर गणपति को अगले वर्ष आने की कामना करते हुए 10 दिन तक चला गणेश उत्सव संपन्न होगा।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026