Doordrishti News Logo

तीन मंजिला भवन में लगी भीषण आग, घरेलु सामान जलकर राख

जोधपुर, शहर के निकट बनाड़ स्थित नांदड़ी क्षेत्र में रविवार को तीन मंजिला भवन में आग लगने से हजारों का घरेलु सामान जलकर नष्ट हो गया। आग दूसरे मंजिल पर बने किचन में रखी गैस की टंकी में लगी थी। जो बाद में तीसरी मंजिल तक फैल गई। नागौरी गेट से पहुंची दो दमकलों ने इस आग पर काबू पाया। फायरमैन शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बनाड़ स्थित नांदड़ी के खसरा नंबर 227 पर रणजीत सिंह राठौड़ का मकान है।

रविवार की शाम को यहां पर गैस सिलेण्डर में आग की सूचना पर दो गाडिय़ां भेजी गई। तब फायरमैन प्रवीण सिंह आदि वहां पहुंचे। आग की तीव्रता ज्यादा होने से वह तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। बाद में घंटे भर की मशक्कत कर आग पर काबू कर लिया गया। आग से दूसरी मंजिल पर बना किचन और बेडरूम में रखे कपड़े आदि जल गए। किचन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। समय पर काबू करने से ज्यादा नुकसान होने से बचा लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026