Doordrishti News Logo

पटना और बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें आज चलेगी

छठ पूजा पर यात्रियों को आवागमन में मिलेगी राहत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पटना और बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें आज चलेगी।छठ पूजा पर ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री यातायात के मद्देनजर रेल प्रशासन द्वारा संचालित पटना जंक्शन और बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों के लिए फेस्टिवल वीकली स्पेशल ट्रेनें शनिवार को जोधपुर और भगत की कोठी से रवाना होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्री सुविधा को देखते हुए ट्रेन 04831,जोधपुर-पटना फेस्टिवल स्पेशल शनिवार 25 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे जोधपुर से रवाना होकर रविवार शाम 4.15 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी और वापसी में ट्रेन 04832,पटना जोधपुर फेस्टिवल स्पेशल रविवार 26 अक्टूबर शाम 5.45 बजे पटना से रवाना होकर तीसरे दिन रात्रि 1 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी।

चोरों ने दो घरों में एक से आभूषण नगदी व दूसरे से कैमरे चुराए

ट्रेन आवागमन में गोटन,मेड़ता रोड, डेगाना,मकराना,कुचामन सिटी, फुलेरा,जयपुर,गांधीनगर,जयपुर, बांदीकुई,भरतपुर,ईदगाह, टूंडला, इटावा,गोविंदपुरी,प्रयागराज जंक्शन,मिर्जापुर,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,बक्सर,आरा और दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

भगत की कोठी-बांद्रा फेस्टिवल स्पेशल भी आज चलेगी
इसी प्रकार ट्रेन 04827,भगत की कोठी- बांद्रा टर्मिनस फेस्टिवल वीकली स्पेशल ट्रेन शनिवार को भगत की कोठी से सुबह 11.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी तथा वापसी में ट्रेन 04828 बांद्रा टर्मिनस- भगत की कोठी फेस्टिवल स्पेशल रविवार को सुबह 10.30 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 4.30 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी।

यह ट्रेन आवागमन में बोरीवली, वापी,सूरत,भरूच,बड़ोदरा, साबरमती,महेसाना,पालनपुर,आबू रोड, पिंडवाड़ा,जंवाई बांध,फालना, रानी, मारवाड़ जंक्शन,पाली मारवाड़ और लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026