Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की मंडोर पुलिस ने महिला कांस्टेबल को आत्मदाह के लिए दुष्प्रेरित किए जाने के आरोप में उसके पति को ढाई साल बाद गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। महिला कांस्टेबल आरएसी प्रथम बटालियन में तैनात थी।
थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि प्रकरण में मूलत: फलोदी तहसील के सांवरीज हाल रातानाडा में शिव मंदिर के पास निवासी हरभजराम उर्फ हरिभजराम पुत्र कानाराम बिश्नोई वांछित था। उसे बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।
यह था मामला
फलोदी निवासी गीता बिश्नोई ने 7 सितम्बर 2018 को मण्डोर के बारली मण्डावता के मकान में पेट्रोल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली थी। इलाज के दौरान महात्मा गांधी अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई थी। मृत्यु से पहले पर्चा बयान में उसने पति हरभजराम पर तंग व परेशान करने का आरोप लगाया था। वर्ष 2004 में शादी व एक-एक पुत्र व पुत्री हुई थी, लेकिन विवाद के चलते दस साल से दोनों अलग रह रहे थे। गीता ने कोर्ट में भरण-पोषण का दावा कर रखा था। इस संबंध में 5 सितम्बर 2018 में कोर्ट में पेशी के दौरान पति ने उसे अपमानित किया था। इससे वह मानसिक टूट गई और फिर खुद को आग लगा ली थी। पुलिस अब आरोपी पति को जेल भिजवा दिया है।

Related posts: