Doordrishti News Logo

लोकतंत्र पर गर्व की अनुभूति करें- विधानसभा अध्यक्ष

बच्चों ने देखी विधानसभा

जयपुर,लोकतंत्र पर गर्व की अनुभूति करें-विधानसभा अध्यक्ष। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर राज्य के विभिन्न जिलों के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर जयपुर आकर राजस्थान विधानसभा और राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का अवलोकन कर ज्ञानवर्धन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – खेत में काम कर रहे मां बेटे से मारपीट

डीडवाना-कुचामन जिले की कुचामन सिटी के बीआर खोखर मेमोरियल शिक्षण संस्थान के कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थी और शिक्षक सोमवार को राजस्थान विधानसभा आये। विधानसभा जन दर्शन के तहत विधानसभा को देखा और अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मुलाकात की।

देवनानी ने बच्चों से परिचय लिया। उनके वि‌द्यालय,पढाई और खेल गतिविधियों की जानकारी ली। देवनानी ने कहा कि बच्चे पढें,आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि राष्ट्र प्रथम है। हमारे कार्यों में राष्ट्र प्रथम की भावना सदैव होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर गर्व की अनुभूति करें।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस वर्ष 18 मई से राजस्थान विधानसभा जन-दर्शन कार्यक्रम आरम्भ किया था। इस कार्यक्रम के तहत आमजन प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक विधान सभा के द्वार संख्या 7 से आधार कार्ड की फोटो प्रति जमा कराकर विधान सभा में प्रवेश कर राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का अवलोकन कर सकते हैं।

देवनानी ने बताया कि विधानसभा जन-दर्शन के तहत आमजन का विधानसभा से जुडाव को बढावा मिल रहा है। राजस्थानी शैली व विशिष्ट वास्तु कला का दिग्दर्शन कराने वाली विधान सभा की अनूठी ईमारत में देश,प्रदेश के आमजन, शोधार्थी,पर्यटक और वि‌द्यार्थी आसानी से भ्रमण कर राज्य के राजनैतिक परिदृश्य की जानकारी का लाभ उठा रहे हैं। विधान सभा जन-दर्शन के तहत अभी तक 7416 लोगों ने विधान सभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का अवलोकन किया है।

Related posts: