Doordrishti News Logo

जोधपुर, केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) जोधपुर किसानों को पौधे उपलब्ध करवाने के लिए केन्द्रीय पौधशाला में पौधे तैयार करने में जुटा है। काजरी निदेशक डा.ओपी यादव ने बताया कि किसानों को बागवानी व वानिकी के अच्छी गुणवत्ता के पौधे उपलब्ध करवाने के लिए निरन्तर कार्य जारी है जो जुलाई में उचित दर पर सुलभ होंगे। शुष्क क्षेत्रों में बागवानी विशेषकर अनार एवं बेर का क्षेत्रफल बढ़ रहा है तथा युवा वर्ग का रूझान भी बढ़ा है। पौधों की उपलब्धता से उनका समय पर रोपण हो पाएगा और उनकी संवृद्धि भी अच्छी होगी। इससे किसानों को अधिक उत्पादन एवं लाभ प्राप्त होगा।

प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पीआर मेघवाल ने बताया कि कि नर्सरी एवं बागवानी प्रबन्धन पर प्रशिक्षण आयोजित कर किसानों महिलाओं युवाओं की कौशलता भी बढ़ायी गई है। प्रधान वैज्ञानिक अकथ सिंह ने बताया कि बागवानी के लिए बेर अनार, आंवला, गून्दा, केरून्दा, नींबू, बेल के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अर्चना वर्मा ने बताया कि वनिकी के लिए कुमट, रोहिड़ा, शीशम, मोरिंगा, करंजकलमी, खेजड़ी वानिकी के पौधे तैयार किये जा रहे हैं। विभागाध्यक्ष डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि बहुउद्देेशीय पौधों की अच्छी संवृद्धि एवं लाभ को देखते हुए किसानों में इनकी काफी मांग है।

ये भी पढ़े – कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज अब 12 से 16 सप्ताह में कभी भी लगवा सकते हैं

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026