Doordrishti News Logo

किसानों को फूड प्रोसेसिंग की उपयोगिता समझाने की जरूरत- शेखावत

जोधपुर,केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किसानों का आह्वान किया कि वे समय की जरूरत को ध्यान में रखते हुए फूड प्रोसेसिंग की उपयोगिता समझें और कृषि में आए वैश्विक बदलावों के अनुरूप स्वयं को तैयार कर उद्योगपति बनें। शेखावत शुक्रवार को काजरी की ओर से आयोजित मिलेट्स पर आधारित किसान मेले और प्रदर्शनी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब हमारे पास पूरे देशवासियों को खिलाने लायक अनाज भी पैदा नहीं होता था। हमारे तत्कालीन प्रधानमंत्री को अनाज की कमी की समस्या को देखते हुए देशवासियों से एक दिन का व्रत रखने का आह्वान करना पड़ा, लेकिन आज स्थितियां बदल गई हैं। हम दुनिया में सबसे ज्यादा खाद्यान्न उत्पन्न करने वाले,सबसे ज्यादा मिलेट्स और सबसे ज्यादा पल्स उत्पादक देश हैं।

ये भी पढ़े- अवैध बजरी से भरा डंपर और एस्कार्ट कर रही बोलेरो को पकड़ा

उन्होंने कहा कि खाद्यान्न की समस्या समाधान के लिए वैज्ञानिकों ने हरित क्रांति अभियान चलाया। देश को खाद्यान्न से समृद्ध करने का जो रोडमैप बनाया गया,उसमें गेहूं प्रधान था। इसका पहला दुष्प्रभाव तो यह हुआ कि पहले जहां बाजरे की रोटी बनती थी,वहां गेहूं की रोटियां बनने लगीं। दूसरा लगातार गेहूं खाने से डायबिटिज जैसे रोगों ने भारत को घेर लिया। आज भारत को डाइबिटिज की कैपिटल कहा जाता है। इसके पीछे भी अन्न को खाने की थाली से दूर करना ही है।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में लोगों का फूड पैटर्न बदल रहा है। खान-पान और रहन-सहन बदल रहा है। भारत और उसकेे पड़ोसी देशों में खाना गरम बनाकर खाने की परम्परा है,लेकिन अन्य देशों में रेडी टू फूड की परम्परा है,जिसमें पहले से तैयार भोजन को गरम करके खाया जाता है। भोजन एक उद्योग का रूप ले चुका लेकिन अब भारत में भी यह परम्परा तेजी से बदल रही है।भोजन का औद्योगिकीकरण हो रहा है। यह हमारे लिए अवसर है। किसान के बेटे को उद्योगपति बना सकते हैं। इसके लिए श्रीअन्न को पौष्टिकता से भरपूर रेडी टू ईट बनाने के प्रयास करने होंगे। खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने कई योजनाएं चलाई है।

ये भी पढ़ें- त्योहारों के मद्देनज़र प्रशासन ने निकाला फ्लेग मार्च

उन्होंने कहा कि सरकार इसमें सपोर्ट कर रही है लेकिन हमें इससे भी आगे बढ़कर सोचना है। हमें मिलेट्स के माध्यम से इस दिशा में काम करना चाहिए। हमें मार्केट से पहले प्रोडेक्ट को चिह्नित करना होगा और हमको रिवर्स इंजीनियरिंग करना होगा।
उन्होंने कहा कि हम किसान के बेटे को फूड प्रोसेसिंग की ताकत सिखाकर समृद्ध बना सकते हैं। उसे उद्योगपति बनाने की आवश्यकता है। हमें नई पीढ़ी के खानपान के टेस्ट को देखते हुए अपने एग्रो प्रोडक्ट को तैयार करना होगा।

बाजरा उत्पादों की प्रदर्शनी

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने बाजरे से निर्मित उत्पाद जैसे बाजरे के बिस्किट,नमकीन,कुरकुरे, चॉकलेट,बाजरे से निर्मित केक- मिठाई,बाजरे की लस्सी और राबड़ी का स्वाद चखा। उन्होंने किसानों का उत्साह बढ़ाया।

एयरपोर्ट पर किया स्वागत

इससे पहले,केन्द्रीय मंत्री शेखावत और केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल का जोधपुर एयरपोर्ट पर भाजपा जोधपुर शहर जिला के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर कर शेखावत और पटेल का मारवाड़ी परंपरा से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर महापौर वनिता सेठ, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल,करणी सिंह खींची,पूर्व विधायक जोगाराम पटेल,पूर्व न्यास सदस्य कमलेश पुरोहित,नरेश सुराणा,राजेन्द्र पालीवाल,रामनिवास मंडा,अरविन्द बर्रा,गौरव जैन,दिनेश चौधरी,विकास चाडा,मनीष परिहार,मनीष पुरोहित, घनश्याम भाटी,योगेश व्यास सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026

तबादलों के विरोध में INTUC का प्रदर्शन,MD को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026