Doordrishti News Logo

अवैध बजरी से भरा डंपर और एस्कार्ट कर रही बोलेरो को पकड़ा

डंपर मालिक चालक और बोलेरो सवार शांति भंग में गिरफ्तार

जोधपुर,कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से रात्रिकालीन गश्त में भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र पाली रोड पर अवैध बजरी से भरे डंपर और उसके एस्कार्ट कर रही एक बोलेरो को पुलिस ने पकड़ा है। डंपर मालिक और चालक के साथ बोलेरो में सवार को शांति भंग में हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में अब खनिज विभाग को सूचना दी गई है। अग्रिम कार्रवाई खनिज विभाग की तरफ से की जाएगी। एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि रात्रिकालीन गश्त पर थे। भगत की कोठी पुलिस थाने के एएसआई हनुवंत सिंह मय जाब्ता नाकाबंदी कर रखी थी। पाली रोड पर एक बजरी डंपर को निकलते देखने पर पुलिस ने पीछा किया। तब उसे पकड़ा गया।

ये भी पढें- ऑल इंडिया ट्रेकिंग कैंप के लिए भूंगरा स्कूल के दो कैडेट्स का चयन

पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा कि बजरी अवैध रूप से लादी गई थी। इसके पीछे ही एक बोलेरो में सवार व्यक्ति आ गया। जो एस्कार्ट कर रहा था। एसीपी राठौड़ ने बताया कि दोनों गाडिय़ों को सीज की कार्रवाई किए जाने के साथ तीन लोगों कापरड़ा ढाकों की ढाणी निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र खानूराम,करणीनगर भगत की कोठी निवासी प्रेमाराम पुत्र मेकाराम विश्रोई एवं एयरपोर्ट थानान्तर्गत कन्हैया नगर निवासी रणजीत भूरिया पुत्र सुल्तान जाट को शांति भंग में पकड़ा गया है। अवैध बजरी को लेकर अब खनिज विभाग टीम को सूचना दी गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026