Doordrishti News Logo

साढ़े तीन फीट लंबी और साढ़े आठ किलो वजनी है मूली

जोधपुर, जिले के बालरवा गांव के एक किसान के खेत मे उगी विशालकाय मूली कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है। बालवा गांव के किसान ने हनुमान सागर कृषि फार्म पर मूली की बुवाई की। करीब 45 दिन बाद जब मूली की फसल तैयार हुई तो किसान ने मूली की उपज ली। मूली निकालते समय उसके सामने एक ऐसी मूली भी जमीन से निकली जिसका वजन साढ़े आठ किलो व लम्बाई साढ़े तीन फीट थी।

Farmer grew giant radishइस विशालकाय मूली को देखकर किसान खुद चकित हो गया। आस पास के क्षेत्र के जिसने भी इस मूली के बारे में सुना अचंभित हो गया। यह मूली कौतूहल का विषय बन गई। इस विशाल मूली को उगाने वाले किसान हैं । बालरवा गांव के मोहनलाल टाक पुत्र मंगाराम माली। किसान मोहनलाल टाक ने बताया कि उनकी 80 बीघा भूमि में कृषि फार्म है। उन्होंने इस बार एक बीघा में मूली की एक ऐसी किस्म की बुवाई की जिसकी फसल जबरदस्त हुई। इसी फसल में एक मूली ऐसी विशालकाय उपजी जिसने सभी को चमत्कृत कर दिया। इस मूली की किसान ने सावधानी पूर्वक खुदाई करते हुए जमीन से निकाला। इतनी बड़ी मूली देख खुद किसान चकित हो गया। उसकी लम्बाई साढ़े तीन फीट और वजन साढ़े आठ किलोग्राम था। इसकी जानकारी किसान ने क्षेत्र के पर्यवेक्षक बाबुलाल जोया को दी। वे भी सूचना पर किसान के पास पहुंचे और उन्होंने इस विशाल मूली का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि किसान ने नवाचार खेती का अनुसरण कर उन्नत किस्म के बीजों का उपयोग किया है,जिसका फायदा हुआ है। किसान ने बतातया की यह मूली बड़ी हो रही है यह तो पता था लेकिन इतनी बड़ी होगी विश्वास नही था।उन्हीने कहा कि बच्चे की तरह इसकी हिफाजत की है। जंगली जानवरों से बचाने को वे खेत मे ही सोते थे। कृषि पर्यवेक्षक बाबुलाल जोया ने मूली की फसल का निरीक्षण करते हुए कहा कि आजकल खेती मे ऐसी ही उन्नत किस्में आ रही हैं, जिससे अधिक उत्पादन का लाभ मिलता है। खेती में उन्नत तकनीक को महत्व दिया जाए तो निश्चित फायदा होगा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026