Doordrishti News Logo

कृषि कार्य करते नहर में गिरा कृषक, मौत

जोधपुर, निकटवर्ती इंद्रोका गांव से निकलने वाली इंदिरा नहर में गिरने से एक कृषक की मौत हो गई। वह कृषि कार्य करते नहर पर पानी लेने गया था। तब पैर फिसलने से गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आज सुबह कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा। घटना में सूरसागर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि मूलत: नागौर जिले के हिंगोनिया हाल इंद्रोका गांव में कृषि कार्य करने वाला बंशीराम पुत्र दलाराम जाट गुरूवार को गांव में ही नहर पर पानी लेने गया था। तब पैर फिसलने से वह अचानक से नहर में गिर गया। इससे वह पानी में डूब गया। पता लगने पर उसकी तलाश की गई। बाद में उसका शव नहर से बरामद कर लिया गया। शव को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। आज कार्रवाई कर परिजन का सुपुर्द कर दिया गया। उसके भाई चैनाराम जाट की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026