Doordrishti News Logo

कृषि कार्य करते करंट से कृषक की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कृषि कार्य करते करंट से कृषक की मौत।जिले के पीपाड़ सिटी थाना क्षेत्र में खेत में कृषि कार्य करते समय करंट लगने से 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी राजूराम बामनिया ने बताया कि पटेल नगर निवासी पुखाराम पुत्र छगनाराम कुमावत की मौत हो गई है। उसके पुत्र चंद्राराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार शाम उसके पिजा अपने खेत में बकरियां चरा रहे थे और खेत की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत से गुजर रही 11 हजार केवी की बिजली लाइन की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि उन्हें बोरुंदा के अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सुपुर्द कर दिया।