भूलवस कीटनाशक सेवन से कृषक की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भूलवस कीटनाशक सेवन से कृषक की मौत। निकटवर्ती मथानिया स्थित बिंजवाडिय़ा गांव में कृषि फार्म हाउस पर काम करते कृषक ने भूल से कीटनाकश का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर सीएचसी मथानिया लाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके पुत्र की तरफ से मथानिया थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
बीएसएफ जवान की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान
मथानिया पुलिस ने बताया कि ढाणा मोहल्ला मथानिया निवासी आसूराम की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता 67 वर्षीय हीराराम पुत्र ताजाराम कृषि फार्म हाउस पर काम करते थे। उन्होंने भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर बाद में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया।
