Doordrishti News Logo

जोधपुर, गुरुवार को रजलानी ग्राम पंचायत में उपस्थित किसानों को संरपच पारस गुर्जर ने कृषि उद्यानिकी योजनाओं मे लाभान्वित होने का आव्हान किया। संरपच पारस गुर्जर ने कहा कि कृषि उद्यानिकी विभाग में सरकार की कई ऐसी योजनाएं है जिसका लाभ लेकर खेतीं मे उन्नत तकनीकी को अपनाया जा सकता है।

जैसे खेततलाई, जलहौज, सामुदायिक फार्म पौण्ड, फव्वारा, बूंद बूंद सिचांई, उन्नत बीज,बागवानी खेतीं इत्यादि ऐसी योजनाएं है। ऐसी कई योजनाऐं कृषि उद्यानिकी विभाग मे संचालित है जिसकी जानकारी रखनी चाहिए और अन्य किसान भाईयों को भी ऐसी जानकारी अवगत करवाते रहना चाहिए ताकि अधिक से अधिक किसान भाईयो को लाभ मिले। गुजर ने कहा कि आधुनिक खेतीं मे आधुनिक संसाधनों का उपयोग भी जरूरी है। ऐसी योजनाओं का लाभ लेकर उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है।

इस मौके पर कृषि पर्यवेक्षक रफीक अहमद कुरैशी बताया कि विभिन्न योजनाओं मे आँनलाइन आवेदन कर लाभान्वित हो। प्रधानमंत्री कृषि सिचांई योजना मे सूक्ष्म सिचांई संयत्र हेतु 15 अगस्त 2021तक आवेदन कर खेतीं जल बचत संसाधनों को महत्व देवे। सरपंच पारस गुर्जर ने बताया कि जल्दी रजलानी में किसान सम्मेलन आयोजित कर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्राम वासियो को देने की मंशा है।

ये भी पढें –  स्काउट गाइड कलाओं में रेंजर लीडर्स ने सीखा टेंट लगाना

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026