Doordrishti News Logo

परिवार बाहर गया,चोर दिनदहाड़े नगदी जेवर चुरा ले गए

दो घरों में चोरों की सेंधमारी

जोधपुर,परिवार बाहर गया,चोर दिनदहाड़े नगदी जेवर चुरा ले गए।
शहर के वीर तेजा नगर मांगलिया में एक सूने मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग दिन में बाहर गए हुए थे। दोपहर में लौटे तो चोरी का पता लगा। चोरों ने तिजोरी का लॉक तोड़कर 1.22 लाख की नगदी के साथ कुछ जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना पर मंंडोर पुलिस ने मौका मुआयना किया। दूसरी तरफ बनाड़ में भी एक मकान में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के जेवर नगदी चुराई।

यह भी पढ़ें – विश्नोई बने जिला अध्यक्ष

मंडोर पुलिस थाने में वीरतेजा नगर मांगलिया निवासी श्यामलाल पुत्र दीपाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 5 सितंबर को वह बाहर गया हुआ था। घर में मौजूद उसकी माताजी और भाई सुनील की पत्नी अस्पताल गए थे। दोपहर 12 बजे लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। चोरों ने अंदर कमरे में रखी तिजोरी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 1.22 लाख की नगदी,सोने की अंगूठी एवं लूंग जोड़ी चुराई फिर दूसरे कमरे में पलंग की दराज में रखे एक हजार रुपए एवं अंगूठी को चुरा लिया। उसने चोरी में किसी हड़मानराम नाम के शख्स पर चोरी करने का अंदेशा व्यक्त किया है। फिलहाल मंडोर पुलिस जांच कर रही है। दूसरी तरफ बनाड़ पुलिस थाने में बाडाकलां पीपाड़शहर हाल लक्ष्मण नगर सी नांदड़ी निवासी महेंद्र पुत्र खेताराम जाट ने रिपोर्ट दी कि 5-6 की दरमियानी रात में अज्ञात चोर उसके सूने मकान में सेंध लगाकर नगदी एवं जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान का ब्यौरा नहीं दिया गया है। बनाड़ पुलिस तफ्तीश कर रही है।

दूरदृष्टी न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: