पूजा पाठ करने को लेकर परिवार के लोग झगड़े
- बालाजी मंदिर में पारिवारिक झगड़े का वीडियो वायरल
- पुलिस ने पाबंदी के लिए लगाया कोर्ट में इस्तगासा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पूजा पाठ करने को लेकर परिवार के लोग झगड़े। शहर के उदयमंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में रात साढ़े 11 बजे बालाजी मंदिर में परिवार के लोग आपस में झगड़ लिए। मामला मारपीट और धक्कामुक्की तक पहुंच गया। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। हालांकि किसी तरफ से रिपोर्ट नहीं दी गई है।
पुलिस ने अब मंदिर संभालने वाले परिवार के लोगों को पाबंद किए जाने को लेकर कोर्ट में इस्तगासा लगाया है। झगड़े का आरंभिक तौर पर कारण पूजा पाठ को लेकर है जो बारी का बताया जाता है। उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि बालाजी मंदिर में रात साढ़े 11 बजे झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पता लगा कि मंदिर को संभालने वाले परिवार के लोग ही आपस में झगड़ रहे है।
कैफे की आड़ में पकड़ा हुक्काबार, केस दर्ज
इनके बीच में पूजा पाठ की बारी को लेकर यह झगड़ा हुआ है। 1 अप्रैल को बारी चेंज होनी थी मगर घर के कुछ लोग दूसरे पक्ष को बारी देने से मना कर रहे थे। मंदिर आने वाले चढ़ावे को लेकर भी यह विवाद है। पुलिस ने हालांकि किसी को शांतिभंग में बंद नहीं किया है,मगर परिवार के लोगों को पाबंद करवाने के लिए कोर्ट में इस्तगासा लगाया गया है। अग्रिम कार्रवाई कोर्ट के आदेशानुसार होगी। किसी ने फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
