संपत्ति विवाद पर परिवार के लोग भिड़ेे,तोडफ़ोड़ किया 12 लोग अरेस्ट

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। संपत्ति विवाद पर परिवार के लोग भिड़ेे, तोडफ़ोड़ किया 12 लोग अरेस्ट। शहर के पावटा चौराहा के समीप लुहार कॉलोनी में दोपहर में संपत्ति विवाद के चलते एक ही परिवार के कुछ लोग झगड़ पड़े। परिवार में झगड़े के साथ मारपीट हुई।

इसे भी पढ़ें – आईजीएफ वर्ल्ड गेम्स में भारतीय क्रॉस बॉ शूटर्स का शानदार प्रदर्शन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर 12 लोगों को शांतिभंग में हिरासत में लिया है। दोपहर तक कोई प्रकरण पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया। विवाद एक दुकान को लेकर बताया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज होने पर अग्रिम पड़ताल आरंभ कर पाएगी।

पुलिस ने बताया कि पावटा पुलिस चौकी के समीप लुहार कॉलेानी है। यहां पर एक दुकान को लेकर एक ही परिवार के लोगों में विवाद चल रहा है। दोपहर में परिवार के लोग आपस में उलझते हुए झगड़ा करने लगे। दुकान पर तोडफ़ोड़ की गई। जिससे सामान बिखर गया। इधर झगड़े की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने वहां से 12 लोगों को शांतिभंग मेें हिरासत में लिया।