Doordrishti News Logo

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास। निकटवर्ती डांगियावास के जालेली फौजदारा गांव में परिवार पर नशे की हालत में एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया। परिवार के लोगों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया। आरोपी ने जान की धमकी भी दी। पीडि़त महिला ने आरोपी को नामजद कर केस दर्ज कराया है।

जालेली फौजदारा निवासी महिला ने रिपोर्ट दी कि 25 मार्च की रात को बीरबलराम नशे की हालत में टे्रक्टर लेकर आया और परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला किया। उसने मारपीट करते हुए टे्रक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। जाते हुए उसने जान की धमकी भी दी। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में इनके बीच आपसी विवाद होने की बात की है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लगा है।

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

अवैध शराब बरामद 
करवड़ थाने के एएसआई सोहनलाल ने निफ्ट कॉलेज के सामने श्रमिक कॉलोनी में अवैध रूप से शराब बेच रहे गुलाब को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 25 पव्वे जब्त किए। इसी तरह बासनी थाने के एएसआई भूपेन्द्रसिंह ने जुणावों की ढाणी की तरफ जाने वाली रोड पर अवैध रूप से शराब बेच रहे वीरपाल सिंह को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 33 प्लास्टिक के पव्वें जब्त किए।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026

फाइनेंस की गाड़ी बेचने के बाद एनओसी जारी नहीं की,धोखाधड़ी का केस दर्ज

March 28, 2026