Doordrishti News Logo

नकली तानसेन गुटखा बिक रहा बाजार में,बेसमेंट मेें चल रही फैक्ट्री पर रेड

  • भारी मात्रा में नकली गुटखा बरामद
  • संचालक फरार
  • कॉपी राइट एवं धोखाधड़ी में केस

जोधपुर,शहर के तनावड़ा स्थित उद्योग नगर में दो इंडस्ट्रीज के बेसमेंट में नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ा है। कंपनी के एक प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने रेड दी। मगर संचालक नहीं मिला। पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में तानसेन गुटखा,पैकिंग मशीनें, इलेक्ट्रानिक कांटा आदि जब्त किए हैं। इस बारे में कंपनी प्रतिनिधि की तरफ से कॉपी राइट एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज करवाया गया है।

fake-tansen-gutkha-is-being-sold-in-the-market-raid-on-the-factory-running-in-the-basement

एसीपी बोरानाडा जेपी अटल ने बताया कि उत्तरप्रदेश के नोयडा निवासी मनजीत सिंह की तरफ से शुक्रवार को एक शिकायत दी गई थी। इसमें बताया कि वह नोएडा में धर्मपाल सतपाल लिमिटेड कंपनी में प्रतिनिधि के तौर पर लगा है। कंपनी गुटखा बनाने का कार्य करती है। उसकी कंपनी का नामी गुटखा तानसेन जोधपुर में तनावड़ा स्थित उद्योग में नकली रूप से बनाकर बेचा जाता है। इसे बनाने वाला कोई बाबू लाल है जो विमल इंडस्ट्रीज और जगदंबा इंडस्ट्रीज चलाता है। इस शिकायत पर कुड़ी थानाधिकारी सुमेरदान के सुपरविजन में एक टीम एसआई कानाराम,अल्ताफ हुसैन, हैडकांस्टेबल सुमेरसिंह,शंकरलाल आदि की गठित की गई।

पुलिस की टीम ने उक्त दोनों इंस्डस्ट्रीज पर रेड दी। इनके बेसमेंट में अवैध रूप से नकली गुटखा बनाने का पता लगा। इस पर वहां से एक पैकिंग मशीन,5 कट्टों में भरा 100 किलो नकली गुटखा तकरीबन 11 हजार पाउच में मिला। साथ ही खाली 25 हजार मास्टर पाउच मिले। 4 रोल नकली पाउच के और इलेक्ट्रानिक कांटा आदि मिले। एसीपी जेपी अटल ने बताया कि आरोपी मूलत: खेड़ी सालवा हाल मरूधर केसरी नगर शोभावतों की ढाणी निवासी बाबूलाल पुत्र तुलछाराम जाट के खिलाफ कॉपी राइट एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज कर लिया गया। उसकी तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: