Doordrishti News Logo

केएन कॉलेज के नाम से बनाई फर्जी इंस्टग्राम आईडी

छात्राओं को किया गुमराह

जोधपुर, शहर के कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के नाम से फर्जी इंस्टग्राम आईडी बनाकर छात्राओं को गुमराह किए जाने का प्रकरण सामने आया है। कॉलेज डायरेक्टर की तरफ से इस बारे मेें एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने आईटी एक्ट में केस दर्ज कर अब तफ्तीश आरंभ की है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि कमला नेहरू महिला महाविद्यालय की निदेशक संगीता लूंकड़ की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि किसी ने कॉलेज के नाम से फर्जी इंस्टग्राम आईडी बना ली फिर छात्राओं को गुमराह करने का प्रयास किया गया। जांच करने पर पता लगा कि फर्जी आईडी बनाने वाला शख्स कोई जैसलमेर के सदर थानान्तर्गत कठोड़ी का रहने वाला अशोक पुत्र चूनाराम मेघवाल है। इस पर अशोक मेघवाल को नामजद करते हुए अब रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने बताया कि इसमें छात्राओं को परीक्षा कार्यक्रम से अन्य जानकारी इंस्टाग्राम पर फर्जी तरीके से शेयर की गई। छात्राओं को गुमराह किया गया है। फिलहाल पुलिस ने इसमें तफ्तीश आरंभ की है। आरोपी कॉलेज प्रबंधन से भी जुड़ा होने का अंदेशा बना है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025