Doordrishti News Logo

बोरानाडा में पकड़ा नकली घी का गोरखधंधा

  • चार ट्रक के साथ भारी मात्रा में नकली घी का संदेह
  • देर रात तक जारी रही कार्रवाई
  • एक ही सीरिज के चार ट्रक मौके पर मिले

जोधपुर,बोरानाडा में पकड़ा नकली घी का गोरखधंधा।शहर के निकट बोरानाडा क्षेत्र में गुरुवार की देर रात पुलिस की टीम और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़े स्तर पर चल रहे नकली घी के कारोबार का पता लगाया है। यहां पर एक फैक्ट्री में यह कारोबार चल रहा था। देर रात तक पुलिस की टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुटी हुई थी। मौके कई सारे ट्रक मिले हैं जिनमें ज्यादातर ट्रकों पर एक ही सीरिज की नंबर प्लेटस लगी हुई मिली।

यह भी पढ़ें-  उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार को जोधपुर आएंगी

एडीजी क्राइम जयपुर के दिनेश एनएम की सूचना पर यहां जोधपुर की विवेक विहार पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। खाद्य निरीक्षक प्रवीण चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फैक्ट्री किसी भजनलाल विश्नोई की तरफ से संचालित किया जाना सामने आया है। फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली घी होने की आशंका में वहां पर सेंपलिंग की गई है। फैक्ट्री मालिक द्वारा दो फूड लाइसेंस लिए जाने की बात सामने आई है। जयपुर से पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम के साथ विवेक विहार पुलिस देर रात तक कार्रवाई में जुटी थी। यहां पर कितनी मात्रा मेंं घी,रैफर इत्यादि मिले इस बारे में देर रात तक काउंटिंग चल रही थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026