नामी कंपनी के नकली सीमेंट कट्टे बरामद,कॉपी राइट में केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नामी कंपनी के नकली सीमेंट कट्टे बरामद,कॉपी राइट में केस दर्ज। कमिश्ररेट के डांगियावास कस्बे में नामी कंपनी के नाम से नकली सीमेंट बेचने का मामला सामने आया। कंपनी प्रतिनिधि ने यहां आकर पुलिस को शिकायत दी। जिस पर कार्रवाई कर पुलिस ने कॉपी राइट का केस दर्ज किया। दुकान से नामी कंपनी के नकली सीमेंट कट्टे बरामद हुए है।
राष्ट्र प्रथम फिर हम-योगी आदित्यनाथ
डांगियावास पुलिस ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के महरोली स्थित लांसर्स लिमिटेड के प्रतिनिधि ललित सिंह ने शिकायत दी कि यहां डांगियावास कस्बे में एक दुकानदार द्वारा नकली जेके सीमेंट बेची जा रही है। ग्राहकों के साथ फ्रॉड किया जा रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने दुकान पर रेड दी और वहां से नकली सीमेंट के कट्टों को जब्त किया। दुकानदार बेलिम सीमेंट के शाहरूख पुत्र अजीज मो.के खिलाफ कॉपी राइट का केस बनाया गया।
