Doordrishti News Logo

विश्वेश्वर महादेव मंदिर में मनाया फागोत्सव

जोधपुर(डीडीन्यूज),विश्वेश्वर महादेव मंदिर में मनाया फागोत्सव। होली पर्व के नजदीक आते ही शहर के विभिन्न मंदिरों में होरियां व फागोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भदवासिया के विश्वकर्मा नगर-द्वितीय स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को महिला मंडली द्वारा श्रीकृष्ण के फाग भजनों की प्रस्तुति के साथ फागोत्सव का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें – नामदेव महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया फागुन उत्सव

आयोजन समिति के मंदिर पुजारी देवीदास वैष्णव,सत्यनारायण व जितेन्द्र भाटी ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। महिला मण्डल ने ठाकुरजी के साथ फागण गीत की भक्तिमय प्रस्तुति के साथ होली खेली। अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Related posts: