समन्वय धाम के लक्ष्मीनारायण मंदिर में फागोत्सव मनाया

जोधपुर, होली‌ जैसे जैसे नज़दीक आती जा रही है,वैसे वैसे शहर की फिज़ा रंगीन होती जा रही है। साथ ही शहर के मंदिरों‌ में गुलाल‌ और फूलों की होली इन दिनों‌ अपने चरम पर है।‌ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि अभी लगभग पूरा शहर ही फागोत्सव के रंगों से सराबोर है। इसी कड़ी में सोमवार को लक्ष्मीनारायण मंदिर, समन्वय धाम,कमला नेहरु नगर में महिला फागोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न समाज की लगभग 100-125 महिलाओं ने भाग लिया। उत्सव के समापन पर प्रसाद का वितरण. किया गया। गुलाल और फूलों से खेली होली से माहौल एकदम‌ कृष्णमय हो गया। उपस्थित महिलाएं गोपियां सी एक दूसरे को गुलाल लगाकर,नृत्य करके अपनी फागोभिव्यक्ति दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews