मूट कोर्ट प्रतियोगिता में विधि संकाय का प्रभावशाली प्रदर्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मूट कोर्ट प्रतियोगिता में विधि संकाय का प्रभावशाली प्रदर्शन। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के विधि संकाय की एक प्रतिभाशाली टीम ने हाल ही में आयोजित 7th G Gavelled Moot Court Competition में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया,जिसमें देशभर से कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया।

विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सुनिल आसोपा ने बताया कि विधि संकाय का प्रतिनिधित्व खुशबू गहलोत,निरंजन प्रताप सिंह तथा राजेश्वरी चौक्कर ने किया। टीम ने अपने तर्कों,कानूनी विश्लेषण और प्रस्तुति कौशल से प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

अशोक गहलोत अपने गिरेबान में झाँके उन्हें हवाई बाते नहीं करनी चाहिए-गहलोत

प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में प्रतिष्ठित न्यायाधीशों की पीठ में Major General Vijay Kumar (एवीएसएम,सेवानिवृत्त,पूर्व जज एडवोकेट जनरल,सेना) तथा Justice Wasim Sadiq Nargal (न्यायाधीश,जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय) शामिल थे। विधि संकाय की टीम की भागीदारी ने विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगाई।

Related posts: