Doordrishti News Logo
  • रात को किसी से फोन पर बात की
  • सुबह फंदे पर लटका मिला

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती सालावास स्थित एक टैक्सटाइल फैक्ट्री में श्रमिक ने साड़ियों की अडाण में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की रात को वह फोन पर किसी से बात कर रहा था। सुबह अन्य श्रमिक उठे तब वह फंदे पर नजर आया। उसके परिजन आज बाड़मेर से जोधपुर पहुंचे। शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंपा जाएगा।

बोरानाडा थाने के सबइंस्पेक्टर पन्नाराम ने बताया कि मूलत: बाड़मेर के बिंजराड थानान्तर्गत राठौड़ा का तला निवासी 22 साल के जयराम मेघवाल यहां सालावास स्थित एक टैक्सटाइल फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार की रात को वह फोन पर किसी से बतिया रहा था। सुबह जब फैक्ट्री के अन्य श्रमिक नींद से उठे तब जयराम साड़ियों की अडाण में साड़ी से ही फंदे पर लटका दिखा। इस पर पुलिस को सूचना दिए जाने के साथ ही बाड़मेर में उसके परिजन को जानकारी दी गई। वे आज जोधपुर पहुंचे और किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया। मृतक अविवाहित था। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें – मलखान विश्नोई जेल से रिहा, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026